HomeHealth & Fitnessप्रमोद तिवारी की जम्मूकश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से हुयी शिष्टाचार भेंट

प्रमोद तिवारी की जम्मूकश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से हुयी शिष्टाचार भेंट

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से शनिवार की देर शाम शिष्टाचार भेंट हुयी। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होने जम्मू कश्मीर दौरे पर पहुंचे राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी एवं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के बीच हुयी भेंट वार्ता में आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रीय एकजुटता पर जोर दिया गया।

अपनी छोटी बेटी प्रो. डॉ. विजयश्री सोना के साथ राजभवन पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी व उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के बीच करीब पैंतालीस मिनट की गर्मजोशी के साथ हुई लम्बी भेंट वार्ता में अहम राष्ट्रीय मसलों पर द्विपक्षीय चर्चा भी हुयी। भेंट वार्ता के दौरान सांसद प्रमोद तिवारी ने आपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के अदम्य साहस तथा पराक्रम व शौर्य के साथ साथ जम्मू कश्मीर के लोगों की राष्ट्रीयता परक एक जुटता को भी जमकर सराहा।

वहीं लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने सांसद प्रमोद तिवारी के साथ अपने पुराने बेहतर संबंधों की यादगार को साझा करते हुये उनके संसदीय एवं विधायी ज्ञान की प्रशंसा भी की। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी ने पहलगाम की बैसरन घाटी पहुंचकर पिछले साल अप्रैल में आतंकवादियों के हमले में निर्दोष शहीद भारतीयों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। श्रीनगर में सांसद प्रमोद तिवारी रविवार को केन्द्रीय वित्त मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में भी शामिल हुये। बैठक में उन्होंने राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाये जाने को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी समिति को सौंपे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने जारी विज्ञप्ति में दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments