महराजगंज में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सोनौली पुलिस और एसएसबी 22वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 22 जुलाई 2026 को हुई इस कार्रवाई में एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 40.47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रनवीर गुरुंग (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र धीरज गुरुंग के रूप में हुई है। वह नेपाल के जिला रुपनदेही के वार्ड नं. 2, झंडी बाजार, नेवढ़िया चौक का निवासी है। उसे थाना क्षेत्र के ग्राम फरेन्दी तिवारी टोला तिलहवा से पकड़ा गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नौतनवा श्री बसन्त कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सोनौली श्री महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस संबंध में थाना सोनौली में मु0अ0सं0 71/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक उमाकान्त सरोज, कांस्टेबल वासुदेव यादव और कांस्टेबल अनूप कुमार शामिल थे। एसएसबी 22वीं वाहिनी की टीम से सहायक सेनानायक आदित्य जायसवाल, निरीक्षक प्रदीप कुमार, मुख्य आरक्षी सर्वेश कुमार, आरक्षी कान्हा राम घसाल और आरक्षी राजेश्वर बसुमतरी भी मौजूद थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली तस्कर गिरफ्तार, स्मैक बरामद:सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 40 ग्राम स्मैक जब्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












