डुमरियागंज में आदर्श बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बार भवन में अधिवक्ताओं की बैठक के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इस नई कार्यकारिणी में एडवोकेट ओम प्रकाश श्रीवास्तव को अध्यक्ष और आशीष श्रीवास्तव को महामंत्री मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी में शैलेंद्र रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश कुमार दुबे और शिव कुमार चौबे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दुर्गेश श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष और हरेंद्र मौर्य को कनिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) के पद पर सुभाष चंद्र अमित श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) के रूप में राजीव अग्रहरि और संयुक्त मंत्री (पत्राचार) के पद पर सुभाष विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में गणेश शंकर श्रीवास्तव, जलाल अहमद, नदीम अहमद, रविकांत पाण्डेय, रूपेंद्र मोदनवाल और प्रवीण श्रीवास्तव शामिल हैं। कनिष्ठ कार्यकारिणी में मनोज मौर्य, अभय त्रिपाठी, नौशाद रिजवी, अमित वर्मा, रंजीत पासवान और हृदय राम को सदस्य बनाया गया है। नवमनोनीत पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाई दी। इस अवसर पर अधिवक्ता कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, देवेंद्र पाठक, कृष्णकांत श्रीवास्तव, रजनीश पाण्डेय, सरस श्रीवास्तव, अनिल कुमार यादव, अखिलेश कुमार, विचारी प्रसाद, बृजनंदन पाण्डेय, अरुण कुमार शुक्ला और सुनील कुमार सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
डुमरियागंज बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित:ओमप्रकाश अध्यक्ष, आशीष श्रीवास्तव महामंत्री मनोनीत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












