प्रतापगढ़। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित समस्त योजनाओ के अन्तर्गत खरीफ-2026 में समस्त फसलो हेतु निःशुल्क मिनीकिट, सामान्य/प्रमाणित एवं संकर बीज अनुदान पर प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर आनॅलाइन आवेदन/बुकिंग दिनांक 22.04.2026 से प्रारम्भ है। ऑनलाइन आवेदकों के मध्य लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में आनॅलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। चयनित कृषकों को पीओएस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज वितरित कराया जायेगा। अतः इच्छुक कृषक निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर अपना ऑनलाइन दिनांक 10.05.2026 तक आवेदन अवश्य करें। वर्तमान में उ0प्र0 सरकार द्वारा कृषि विभाग की समस्त योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गयी है, जिसके क्रम में जनपद के समस्त किसान भाइयो से अनुरोध है कि वह अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले। फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने हेतु किसान भाई अपने विकास खण्ड के कृषि विभाग के कार्मिको, लेखपाल व पंचायत सहाक तथा अपने नजदीकी सहज जनसेवा केन्द्र के माध्यम से अपना आधार कार्ड, खतौनी ले जाकर तैयार करा सकते है। कृषक भाई बुकिंग के उपरान्त अपने मोबाइल पर चयन का मैसेज प्राप्त होने के उपरान्त अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार से बीज प्राप्त करने का कष्ट करे। बीज वितरण का कार्य प्रारम्भ है।
खरीफ-2026 में बीज प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग पोर्टल पर 10 मई तक ऑनलाइन बुकिंग करें
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












