Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दो घायल:कुदरही में सरकारी स्कूल के...

नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दो घायल:कुदरही में सरकारी स्कूल के पास हादसा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में राम-जानकी मार्ग पर कुदरही स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास एक सड़क हादसा हो गया। बुधवार को नीलगाय से बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दो युवक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर छावनी से दुबौलिया की ओर जा रहे थे। हर्रैया विशेपरगंज तिराहे से कुछ दूरी पर कुदरही के प्राथमिक विद्यालय के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे मोटरसाइकिल उससे टकरा गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान सिकंदरपुर चौरी निवासी संदीप के रूप में हुई है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments