HomeUncategorizedकृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग करने वाले लाभार्थियों के चयन...

कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग करने वाले लाभार्थियों के चयन हेतु 21 अगस्त को होगी ई-लॉटरी

 

 

 

श्रावस्ती,। उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेज्ड्यू एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग करने वाले लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से दिनांक-21.08.2026 दिन शुक्रवार को मध्याह्न 12ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार भिनगा-श्रावस्ती में गठित जिला स्तरीय समिति के सम्मुख उप कृषि निदेशक की अध्यक्षता में किया जायेगा।

उक्त के क्रम में ऑनलाइन कृषि यंत्रीकरण की समस्त कृषि यंत्रों/कस्टम हायरिंग सेन्टर की बुकिंग करने वाले किसान भाईयों को सूचित किया जाता है, कि निर्धारित तिथि व स्थान पर यंत्रों की ई-लॉटरी में प्रतिभाग करने का कष्ट करें। ई-लॉटरी के समय उपस्थित न होने वाले कृषकों/समस्त कृषकों को ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित लाभार्थियों के नाम से सहमत माना जायेगा एवं उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, ऐसा मानकर प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular