Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में हाईवे पर आवारा-सांड़ों का डेरा, हादसों का खतरा:कांवड़ यात्रा में...

बस्ती में हाईवे पर आवारा-सांड़ों का डेरा, हादसों का खतरा:कांवड़ यात्रा में हटाए गए थे पशु, फिर डिवाइडर पर जमाया डेरा; ग्रामीणों ने गौशाला भेजने की मांग की

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के विक्रमजोत विकास क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर आवारा पशुओं के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईवे पर घूम रहे सांड़ों की चपेट में आने से कई लोग घायल हो चुके हैं और कुछ हादसों में लोगों की जान भी गई है। सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान 11 जुलाई को अयोध्या-बस्ती मार्ग और इसके किनारे स्थित स्कूलों को बंद किया गया था। प्रशासन ने पूर्व में आवारा सांड़ों की वजह से हुई घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया था। सफाई कर्मचारियों की मदद से हाईवे से पशुओं को हटाया गया, लेकिन बाद में वे फिर सड़क पर लौट आए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आवारा पशुओं ने हाईवे के बीच बने डिवाइडर को अपना ठिकाना बना लिया है। बड़े वाहन कई बार इन पशुओं को टक्कर मारते हुए निकल जाते हैं, जबकि छोटे वाहनों के चालक संतुलन बिगड़ने से हादसे का शिकार हो रहे हैं। घायलों को सीएचसी या मेडिकल कॉलेज ले जाना पड़ता है। मेराज आलम, गुलाब अहमद, चंद्रशेखर प्रजापति, पतिराम यादव, शिव पूजन यादव, बाबूराम यादव, श्रीनिवास यादव और सुरेंद्र यादव समेत ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि विशेष मौकों पर ही हाईवे से पशुओं को हटाया जाता है। एडीओ पंचायत रमेश कुमार ने बताया कि विकास क्षेत्र में एक कैचर वाहन है। सफाई कर्मचारियों की मदद से छुट्टा सांड़ों और अन्य पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजा गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular