#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति, अवैध बालू खनन और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर निषाद पार्टी ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें विभिन्न मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में चंदन निषाद हत्याकांड को लेकर प्रमुख मांग उठाई गई। पार्टी नेताओं ने चंदन निषाद हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही बरदिया लोहार क्षेत्र में कथित अवैध बालू खनन का मुद्दा भी उठाया गया। ज्ञापन में बताया गया कि नदी किनारे हो रहे खनन से कटान की समस्या बढ़ रही है, जिससे बाढ़ के दौरान गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडरा सकता है। पार्टी ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कानूनी कार्रवाई की मांग निषाद पार्टी ने अपने प्रदेश महासचिव दीपू निषाद के साथ नगर थाना में कथित अभद्र व्यवहार का मामला भी उठाया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि थाना प्रभारी नगर और चौकी इंचार्ज करहली द्वारा असम्मानजनक व्यवहार किया गया। पार्टी ने दोनों अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके अतिरिक्त, पार्टी ने आरोप लगाया कि विभिन्न सरकारी विभागों में उसके पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जाता। ज्ञापन के माध्यम से सभी विभागों को जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक निषाद, प्रदेश महासचिव दीपू निषाद, ज्ञान प्रकाश निषाद, अनिल कुमार, मिथिलेश कुमार, अजय कुमार, धर्मराज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
निषाद पार्टी ने कानून-व्यवस्था और अवैध खनन पर सवाल:बस्ती में DM को सौंपा ज्ञापन, निषाद पार्टी ने किया प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












