Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पीएम मोदी के 4,399 दिन राष्ट्रसेवा पूर्ण:इटवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की...

पीएम मोदी के 4,399 दिन राष्ट्रसेवा पूर्ण:इटवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना


सिद्धार्थनगर, इटवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 4,399 दिन पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम नगर पंचायत इटवा के वार्ड संख्या-11 स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना के लिए विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड के अंशों का पाठ और भक्ति संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश द्वारा प्राप्त उपलब्धियों, वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा तथा गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकास के लिए समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। आज भारत विश्व मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख रहा है। गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना के विकास, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी के कार्य अभूतपूर्व हैं।” उन्होंने बाबा विश्वनाथ और प्रभु श्री हनुमान जी से प्रधानमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्रसेवा के लिए असीम ऊर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की। जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा ने बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और विरासत दोनों को समान महत्व देते हुए आगे बढ़ने का कार्य किया है। देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में भी ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की सबसे तेजी से विकसित होने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।” इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कन्हैया विश्वकर्मा, सभासद पप्पू गौड़, रामनिवास विश्वकर्मा, संतोष भट्ट, रामपूजन कसौधन, शिवमंगल अग्रहरि, विवेक श्रीवास्तव, तिलकराम यादव, रंजीत और राधेश्याम सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments