श्रावस्ती जनपद के गिलौला विकासखंड क्षेत्र में स्थित गोडरी माइनर में पानी न आने से किसान परेशान हैं। धान की नर्सरी तैयार हो चुकी है, लेकिन बारिश न होने और नहर में पानी की कमी के कारण किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि गोडरी माइनर में पानी छोड़े जाने से खेतों तक आसानी से सिंचाई हो सकेगी और धान की रोपाई समय पर पूरी हो जाएगी। हालांकि, सूखे जैसे हालात और नहर में पानी न आने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। किसान लक्ष्मण, राजू आर्य, अखिलेश और राहुल ने बताया कि डीजल इंजन से खेतों में पानी भरने पर भारी मात्रा में डीजल खर्च होगा। इससे खेती की लागत बढ़ जाएगी और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। भीषण गर्मी और लंबे समय से बारिश न होने के कारण क्षेत्र के कई तालाब भी सूख गए हैं। इससे खुले में घूमने वाले मवेशियों को भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि माइनर में पानी आने से किसानों के साथ-साथ पशुओं को भी राहत मिलेगी। किसानों ने सिंचाई विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द गोडरी माइनर में पानी छोड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे धान की रोपाई समय पर हो सकेगी और किसानों के साथ-साथ पशुओं को भी राहत मिलेगी।
गोडरी माइनर में पानी नहीं:गिलौला के किसान परेशान, सिंचाई विभाग से पानी छोड़ने की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











