Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती केमिस्ट्स एसोसिएशन की जिला कार्यसमिति का विस्तार:कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए

बस्ती केमिस्ट्स एसोसिएशन की जिला कार्यसमिति का विस्तार:कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए

#बस्ती_न्यूज

बस्ती केमिस्ट्स एंड ड्गिस्ट्स एसोसिएशन (बीसीडीए) की जिला कार्यसमिति का बुधवार को विस्तार किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह और महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने आपसी सहमति से पदाधिकारियों का मनोनयन किया। इस विस्तार में विशाल मल्होत्रा को चेयरमैन, राम गोपाल कसौधन को कोषाध्यक्ष, इंद्रमणि पांडे को संगठन मंत्री, शीतला पटेल को होलसेल कमेटी अध्यक्ष, पवन मल्होत्रा को रिटेल कमेटी अध्यक्ष और शिव मूरत मिश्रा को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बीसीडीए के संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह ने एक सादे समारोह में सभी निर्वाचित और मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र प्रदान किए। जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि जिला कार्यसमिति के शेष पदाधिकारियों को बाद में एक बड़ी बैठक में शपथ दिलाई जाएगी। कार्यसमिति की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में जिले भर के दवा व्यवसायियों का एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण के बाद संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह ने सभी पदाधिकारियों से बीसीडीए को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर आशुतोष कुमार राय, रवि उपाध्याय, जय गोपाल गुप्ता, मनोज सिंह, राकेश पांडे, जमशेद हुसैन, अरविंद सिंह, संदीप कुमार मिश्रा, विष्णु प्रताप सिंह, प्रमोद गुप्ता, अशोक केसरवानी, अनिल गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, इकबाल अहमद, अमन गुप्ता, कृष्ण गोपाल सहित कई अन्य सदस्यों ने बीसीडीए की नई टीम को बधाई दी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments