Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में नवविवाहिता की मौत:2 महीने पहले हुई थी शादी, मां ने...

सिद्धार्थनगर में नवविवाहिता की मौत:2 महीने पहले हुई थी शादी, मां ने कहा- हमारी बेटी को दहेज के लिए मार दिया


सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचउथ गांव में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मनीषा के रूप में हुई है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। नवविवाहिता मनीषा की शादी करीब दो महीने पहले पचउथ निवासी देवदत्त मौर्य से हुई थी। दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था मृतका मनीषा के मायके पक्ष द्वारा ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मनीषा को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। मनीषा की मां ने न्याय की मांग करते हुए कहा, “हमारी बेटी को दहेज के लिए मार दिया गया है, हमें इंसाफ चाहिए।” शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शाहपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या का। घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और परिजन द्वारा पुलिस से न्याय की मांग की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments