Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत:परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप...

बस्ती में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत:परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया

#बस्ती_न्यूज

कोपिया गांव निवासी 42 वर्षीय जीत नारायण सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक जीत नारायण सिंह पिछले करीब 10 वर्षों से नगर थाना क्षेत्र के रिठिया स्थित हिंदुस्तान ऑटो मोबाइल के पेट्रोल पंप पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी ज्योति सिंह के अनुसार, जीत नारायण मंगलवार को रोज की तरह काम पर गए थे। देर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच पेट्रोल पंप मालिक ने फोन कर परिवार को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां जीत नारायण सिंह गंभीर हालत में मिले। उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि जीत नारायण सिंह के साथ मारपीट की गई, जिसके कारण उनकी मौत हुई। इस घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments