HomeHealth & Fitnessनइ नियुक्तियों से एनटीए का प्रशासनिक और परीक्षा संचालन तंत्र होगा मजबूत 

नइ नियुक्तियों से एनटीए का प्रशासनिक और परीक्षा संचालन तंत्र होगा मजबूत 

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक के बाद सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में प्रशासनिक स्तर बड़ा बदलाव करते हुए दो नए संयुक्त निदेशक और दो संयुक्त सचिव को नियुक्त किया है। भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी आकाश जैन को NTA में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आादित्य राजेंद्र भोजगढ़िया को भी संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अनुजा पाबट और रुचिता विज को संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में DoPT की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

ACC की मंजूरी के बाद हुई नियुक्तियां
बता दें कि ये नियुक्तियां उच्च शिक्षा विभाग के तहत हुई हैं। अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) की मंजूरी के बाद इनकी तैनाती हुई है। बता दें कि कि NTA देशभर में NEET, JEE Main, CUET समेत कई प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करती है। इन नई नियुक्तियों से परीक्षा प्रबंधन, समन्वय और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

कौन हैं दोनों संयुक्त सचिव?
संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त अनुजा बापट 1998 बैच की भारतीय सांख्यिकीय सेवा की अधिकारी हैं। वहीं संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त रुचिता विज 2004 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं। ये दोनों नियुक्तियां पांच साल के लिए की गई हैं।

कौन हैं आकाश जैन?
वहीं संयुक्त निदेशक पद पर नियुक्त आकाश जैन आईआरएस 2013 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें लेटरल शिफ्ट यानी एक सरकारी विभाग से दूसरे सरकार विभाग में भेजने के तरीके से एनटीए में संयुक्त निदेशक पद पर तैनात किया गया है। इनका कार्यकाल 4 दिसंबर 2029 तक रहेगा।

कौन हैं राजेंद्र भोजगढ़िया?
संयुक्त निदेश पद पर नियुक्त राजेंद्र भोजगढ़िया इंडिया ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस के 2013 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें भी लेटरल शिफ्ट यानी एक सरकारी विभाग से दूसरे सरकार विभाग में भेजने के तरीके से एनटीए में संयुक्त निदेशक पद पर तैनात किया गया है। इनका कार्यकाल 16 मई 2028 तक रहेगा।

बता दें कि इन नियुक्तियों को एनटीए की परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा बेहतर प्रशासन सुनिश्चित करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है। 3 मई को हुई  NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी। अब 21 जून को फिर से इन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। मामले की सीबीआई जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments