बस्ती – बुधवार को सरस्वती शिशु मन्दिर के भाऊराव देवबा सभागार में शिशु भारती, कन्या भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। शिशु, भारती के अध्यक्ष पद पर भैया आर्यन गुप्ता, मंत्री अवनीश शुक्ला सेनापति के पद पर भैया दिव्यांश, कन्या भारती के अध्यक्ष पद पर बहन अन्नया शुक्ला, मंत्री आराध्या त्रिपाठी एवं सेनापति पद पर विजया शुक्ला ने अपने पद और और गोपनीयता की शपथ लिया। मुख्य अतिथि सत्येन्द्र भूषण ने भैया-बहनों को सम्बोधित करते हुए उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों को विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य प्रमोद श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र एवं श्रीफल देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया । कार्यक्रम में सभी विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।
शिशु भारती, कन्या भारती के पदाधिकारियों को दिलाया शपथ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












