HomeUncategorizedकार्यालय पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा

कार्यालय पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा

 

 

 

नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा द्वारा जनपद बलरामपुर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का किया गया निरीक्षण

 

 

श्रावस्ती/बलरामपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नवागत पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा द्वारा परीक्षा के दौरान जनपद बलरामपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय के साथ जिलाधिकारी बलरामपुर विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, चेकिंग व्यवस्था, परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया गया।

 

साथ ही केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया तथा तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि, साल्वर गैंग अथवा नकल माफियाओं पर सतत निगरानी रखी जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments