उतरौला, (बलरामपुर)। सोमवार को उतरौला तहसील सभागार में जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को भारत सरकार के निर्देश पर आधिकारिक जनगणना किट वितरित की गई। कार्यक्रम कानूनगो रघुराज मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुआ।

पारदर्शी होगा डेटा संग्रह
तहसीलदार विरेन्द्र प्रताप ने बताया कि इस किट का उद्देश्य घर-घर जाकर डेटा एकत्र करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है।
किट में क्या मिला
जनगणना किट में आधिकारिक पहचान पत्र, जनगणना नियमों और मकान सूचीकरण से जुड़े सवालों की विस्तृत मार्गदर्शिका, पेन, पेंसिल, रबर और अन्य स्टेशनरी शामिल है। दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए वाटरप्रूफ जनगणना बैग भी दिया गया।
मोबाइल ऐप से होगी जनगणना
तहसीलदार ने बताया कि वर्तमान डिजिटल जनगणना में डेटा संग्रह सीधे मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। इसके लिए कर्मचारियों को अपने स्मार्टफोन का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।












