तृणमूल कांग्रेस (TMC) में हुई बगावत के ‘आधिकारिक दस्तावेज’ भी अब सामने आने लगे हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से उन लोकसभा सांसदों की लिस्ट जारी कर दी है। 20 सांसदों के समर्थन का दावा करने वाले इस गुट की ओर से लोकसभा स्पीकर को दी गई इस कथित चिट्ठी में कुल 19 सांसदों के दस्तखत शामिल हैं। जैसा कि शत्रुघन सिन्हा और प्रतिमा मंडल ने बागियों के साथ जाने से इनकार किया था तो उनके नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं। ममता बनर्जी के बेहद करीबियों में रहीं काकोली घोष दस्तीदार, माला रॉय और सायोनी घोष के दस्तखत भी इस लेटर में शामिल हैं।
कौन हैं वे 19 सांसद?
काकोली घोष दस्तीदार
शताब्दी रॉय
बापी हलदर
डॉ. शर्मिला सरकार
प्रसून बंदोपाध्याय
जगदीश बर्मा बसूनिया
असित कुमार मल
अरूप चक्रवर्ती
रचना बनर्जी
सायोनी घोष
खलीलुर रहमान
अबू ताहेर खान
यूसुफ पठान
मिताली बाग
माला रॉय
कालीपद सोरेन
दीपक अधिकारी
जून मालिया
पार्थ भौमिक
कौन-कौन नहीं हुआ बागी?
बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी के कुल 29 लोकसभा सांसद चुनाव जीते थे। बशीरहाट के सांसद हाजी शेख नूरुल इस्लाम का निधन सितंबर 2024 में हो गया था। इस तरह टीएमसी के सांसदों की संख्या 28 पर आ गई। 28 में से 19 सांसद तो स्पष्ट तौर पर बगावत कर चुके हैं। बाकी के 9 में से एक सांसद कल्याण बनर्जी ने भी अब बागी सुर अलापने की शुरुआत कर दी है।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।












