श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर मोहल्ले में एक बुजुर्ग महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गईं। अज्ञात बदमाशों ने उनसे सोने के गहने और 8,000 रुपये नकद लूट लिए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सरोजिनी पाठक ने बताया कि वह अपने नाती के साथ मोटरसाइकिल से दवा लेने बाजार गई थीं। लौटते समय बाजार में नाती उन्हें लखनऊ जाने से संबंधित बात करने के लिए छोड़कर चला गया था। इसके बाद जब सरोजिनी पाठक घर लौट रही थीं, तो रास्ते में फल खरीदते समय एक अज्ञात युवक ने उन्हें आवाज दी। बातचीत के बहाने वह उन्हें एक गली में थोड़ा अंदर ले गया। तभी पीछे से एक और व्यक्ति आ गया। महिला के अनुसार, इसी दौरान बदमाशों ने उनसे कंगन और सोने की अंगूठी उतरवा ली। नकदी के बारे में पूछने पर उन्होंने 8,000 रुपये भी दे दिए। कुछ देर बाद जब पीड़िता की हालत संभली और उन्होंने शोर मचाया, तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद महिला ने थाना कोतवाली भिनगा में तहरीर दी। क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूचना तंत्र और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी ने शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
श्रावस्ती मे बुजुर्ग महिला टप्पेबाजी का शिकार हुई:बदमाशों ने बातों में उलझा कर गहने-नकदी लूटे, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












