HomeHealth & Fitnessप्राणी उद्यान में अधिकारियों ने किया योगाभ्यास, निदेशक ने योग के गिनाए...

प्राणी उद्यान में अधिकारियों ने किया योगाभ्यास, निदेशक ने योग के गिनाए लाभ

लखनऊ। रविवार विश्व योग दिवस के अवसर पर नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में योग का कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के योग प्रशिक्षक डा० उदय प्रताप सिंह ने प्रातः 06:00 बजे योग प्रशिक्षण आरम्भ किया।

कार्यक्रम में नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के निदेशक संजय कुमार बिश्वाल, क्षेत्रीय वनाधिकारी, मुकेश चन्द्र काण्डपाल,शिक्षा अधिकारी अभिषेक दुबे, तथा प्राणि उद्यान के कर्मचारी उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षक ने विभिन्न प्रकार की योग क्रियाओं के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला तथा विभिन्न बीमारियों में उपयोगी योग क्रियाओं के बारे में बताया।

प्राणि उद्यान के निदेशक ने सभी को योग एवं प्राणायाम से होने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग से हम अपने कई प्रकार की बीमारियों से निजात पा सकते हैं और अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। हमें नियम से प्रतिदिन योग करना चाहिए और इसे हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments