Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में 4 मोहर्रम को मजलिसे अज़ा:नौहाख्वानों ने कर्बला के शहीदों को...

श्रावस्ती में 4 मोहर्रम को मजलिसे अज़ा:नौहाख्वानों ने कर्बला के शहीदों को याद किया


श्रावस्ती जिले के नासिरगंज कस्बे में शनिवार 4 मोहर्रम को अंजुम जैदी के अज़ाखाने पर एक मजलिसे अज़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान अज़ादारों ने कर्बला के शहीदों को नम आँखों से याद किया। मजलिस की शुरुआत मर्सिया और सोज़-ख्वानी से हुई। इसके बाद, स्थानीय नौहाख्वानों आकिल रिजवी, शाहरुख हैदर और रेहान हुसैन ने हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के अन्य शहीदों की याद में नौहे पढ़े। नौहाख्वानी के दौरान अज़ादारों ने मातम किया और कर्बला के मजलूमों को पुरसा दिया। मजलिस के समापन के बाद, अज़ाखाने के मेजबान अंजुम जैदी ने उपस्थित सभी अज़ादारों को तबर्रक (प्रसाद) वितरित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments