HomeUncategorizedमा0 प्रधानमंत्री ने हुगली पश्चिम बंगाल से किसानों के खाते में भेजी...

मा0 प्रधानमंत्री ने हुगली पश्चिम बंगाल से किसानों के खाते में भेजी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त

 

 

जिले के विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मुख्य विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग

 

जिले के कुल 01 लाख 55 हजार 318 किसानों के खाते में भेजी गई धनराशि

 

किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है योजना-मुख्य विकास अधिकारी

 

श्रावस्ती। देश के माननीय प्रधानमंत्री जी ने आज हुगली पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की है। उक्त कार्यक्रम के तहत जनपद के विकास भवन सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, जिला अध्यक्ष डा0 मिश्री लाल वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों व किसानों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के वर्जुअल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। इस दौरान जनपद के कुल 01 लाख 55 हजार 318 किसानों के खाते में धनराशि हस्तान्तरित की गई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना छः हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जिससे किसान खेती के लागत के रूप में उपयोग करते है। यह राशि प्रत्येक चार महीने में दो हजार रुपये की किस्त के रूप में सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है, जिससे किसान बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतें पूरी कर पाते हैं।

इस दौरान उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव ने उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं किसान भाईयों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा, जिला कृषि अधिकारी, अपर जिला कृषि अधिकारी, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा कृषकगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments