श्रावस्ती जनपद के नासिरगंज कस्बे में जनाब पुत्तन रिज़वी के अज़ाखाने पर एक मजलिस का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय शिया समुदाय के लोगों ने भाग लिया और कर्बला के शहीदों को याद किया। इस अवसर पर प्रख्यात नौहाख्वान शाहरुख हैदर और आकिल रिजवी ने हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की शहादत पर नौहे पढ़े। नौहाख्वानी सुनकर उपस्थित अज़ादारों की आँखें नम हो गईं। पूरा माहौल ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंज उठा, जिससे भक्तिमय वातावरण निर्मित हुआ। मजलिस के समापन पर मौलाना ने कर्बला के ऐतिहासिक घटनाक्रम और इमाम हुसैन के संदेश पर प्रकाश डाला। इसके बाद अज़ाखाने के मुतवल्ली जनाब पुत्तन रिज़वी ने सभी अज़ादारों को तबर्रक (प्रसाद) वितरित किया। इस मजलिस को सफल बनाने में स्थानीय शिया समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर अलमदार हुसैन, शीबू, शबाब, नीलू, बन्ने, अफरोज़, बाबू, सारिफ, ज़मन सहित शिया समुदाय के कई गणमान्य नागरिक और सदस्य उपस्थित थे।
श्रावस्ती में पुत्तन रिज़वी के अज़ाखाने पर मजलिस:कर्बला के शहीदों को याद किया गया, नौहाख्वानी से नम हुईं आँखें
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












