Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नवाबगंज काली मंदिर में जेठ के 6 मंगलवार को भंडारे:समिति ने किया...

नवाबगंज काली मंदिर में जेठ के 6 मंगलवार को भंडारे:समिति ने किया आयोजन, सुंदरकांड पाठ और आरती भी हुई


नवाबगंज काली मंदिर समिति द्वारा जेठ माह के छह मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। रामनगर सेमरा नानपारा स्थित काली मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े मंगल के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने मंदिर में बजरंग बली के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। भक्तों ने श्री राम और हनुमान के जयकारों के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही, सुंदरकांड का पाठ, हवन पूजन और सामूहिक आरती भी संपन्न कराई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, अनिल जायसवाल, सरोज जायसवाल, सर्वजीत यादव, गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, संतोष गुप्ता, अंकित गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्ता, नितिन गुप्ता, गुड्डू गुप्ता और विनोद कुमार यादव सहित कई भक्तगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments