Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में मोहर्रम पर बच्चों ने लगाई सबील:कर्बला के शहीदों की याद...

श्रावस्ती में मोहर्रम पर बच्चों ने लगाई सबील:कर्बला के शहीदों की याद में पिलाया ठंडा शर्बत


श्रावस्ती के नासिरगंज में मोहर्रम के पवित्र महीने की 7 तारीख को शिया समुदाय के बच्चों ने कर्बला के प्यासे शहीदों की याद में एक सबील (प्याऊ) लगाई। हुसैनिया इमामबाड़े के पास स्थापित इस प्याऊ पर राहगीरों और अकीदतमंदों को ठंडा शर्बत पिलाया गया। बच्चों के इस सेवा भाव की बड़ों ने सराहना की। यह सबील कर्बला के मैदान में पानी बंद होने और इमाम हुसैन के 6 महीने के मासूम बेटे हजरत अली असगर की प्यास की याद में स्थापित की गई थी। बच्चों ने इस धार्मिक परंपरा को निभाते हुए सबील के संचालन की पूरी जिम्मेदारी स्वयं संभाली। सबील की मेज पर बच्चे पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ जुटे हुए थे। वे गिलासों में शर्बत भर रहे थे और आने वाले लोगों को सम्मानपूर्वक पेश कर रहे थे। इस दौरान उपस्थित बड़ों और बुजुर्गों ने बच्चों के इस नेक कार्य और उनके धार्मिक जज्बे की सराहना करते हुए उन्हें दुआएं दीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चों में बचपन से ही ऐसी सेवा भावना और इमाम हुसैन के प्रति प्रेम का होना यह दर्शाता है कि कर्बला का संदेश युवा पीढ़ी के दिलों में आज भी जीवित है। रात के समय भी सबील पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहाँ बच्चों ने बिना थके देर रात तक लोगों की सेवा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments