Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुख्यमंत्री के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रामचरितमानस पाठ:हियुवा कार्यकर्ताओं ने इटवा...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रामचरितमानस पाठ:हियुवा कार्यकर्ताओं ने इटवा के हनुमान मंदिर में दीर्घायु की कामना की


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गुरुवार को इटवा नगर पंचायत स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की 5 जून, 2026 को मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुरू किया गया। कार्यकर्ताओं ने हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री के स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी, जनपद सिद्धार्थनगर के निवर्तमान जिला महामंत्री संगठन संजय मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हिंदू हितों और समरसता को बढ़ावा मिला है। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। संजय मिश्र ने बताया कि रामचरितमानस पाठ के बाद शनिवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी की सहभागिता का आह्वान किया गया है। इस कार्यक्रम में रामेंद्रनाथ मिश्र (निवर्तमान ब्लॉक संरक्षक, हिंदू युवा वाहिनी इटवा), श्रीराम-जानकी गुरुकुलम के संस्थापक आचार्य बृजेश पाठक, आचार्य अवधेश कुमार पाठक (क्षेत्र पंचायत सदस्य करहिया सघन), बब्बू चौहान, गौरी यादव, कनिकराम वर्मा, अंशुमान तिवारी, कन्हैया यादव, संतोष चौधरी, दीपक चौधरी, राम अचल यादव और तिलकराम गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments