HomeHealth & Fitnessगेहूं खरीद में हुआ बड़ा घोटाला,जाँच की माँग,गेहूं के भाव खरीदी गयी...

गेहूं खरीद में हुआ बड़ा घोटाला,जाँच की माँग,गेहूं के भाव खरीदी गयी मिट्टी।

तिकुनियाँ-खीरी,04 जून(तरूणमित्र)। कस्बे में सरकारी क्रय केंद्रों पर हुई गेहूं खरीद में हुए बड़े घोटाले की चर्चा तेज हो गयी हैं लोगों ने क्रय केंद्रों पर खरीदे गये गेहूं की जाँच की माँग की है।
क़स्बा स्थिति मंडी समिति में गेहूं खरीद के लिए कई सरकारी क्रय केंद्रों का आवंटन हुआ था जिसमें पिछले एक सप्ताह से किसानों के नाम पर ब्यापारियों ने अपना माल जमकर तुलवाया हैं चर्चा हैं की तुलवाये गये माल में 50 प्रतिशत से अधिक मात्रा में मिट्टी हैं और गेहूं भी किसी दशा में मानक के अनुरूप नहीं हैं परन्तु मोटी कमीशनबाजी के चक्कर में गेहूं की क़्वालिटी और उसमे उपलब्ध मिट्टी अब तक किसी भी जिम्मेदार को दिखायी नहीं दी हैं,बताया यह भी जाता हैं कि यदि मंडी परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज़ देखी जाये तो बहुत कुछ सामने आप जायेगा। हालांकि मामले में उपजिलाधिकारी निघासन राजीव निगम ने मंडी समिति का दौरा तो किया परन्तु उन्हें एक दो बोरी फ्रेश गेहूं की खोल कर दिखा दी गयी और वह संतुष्ट होकर वापस लौट गये। बताया जाता हैं की इस खेल में क्रय केंद्र प्रभारी से लेकर बैयर हाउस इंचार्ज तक की बड़ी मिली भगत बतायी जाती हैं। हाल ही में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा हैं जो की तिकुनियाँ का ही बताया जा रहा हैं जिसमें गेहूं को पानी डालकर भिगोया जाना बताया जा रहा हैं हालांकि अभी तक इस मामले पर किसी भी जिम्मेदार द्वारा कोई संज्ञान लेने का मामला प्रकाश में नहीं आया हैं।
उपरोक्त मामले में उपजिलाधिकारी राजीव निगम ने बताया कि मैं कल गया था और मैं फिर कल जाऊँगा,स्टॉक की जाँच करूँगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments