श्रावस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। 20 मई 2026 को मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के मार्गदर्शन में जिले की तीनों तहसीलों भिनगा, इकौना और जमुनहा में सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जमुनहा तहसील के हरदत्त नगर गिरंट गांव में अवैध मिट्टी खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर पकड़ा गया। जांच के दौरान ट्रॉली में मिट्टी लदी मिली, जिसके बाद वाहन को हरदत्त नगर गिरंट थाने में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा दिया गया।
प्रशासन के अनुसार, मई 2026 में अब तक अवैध खनन के 18 मामलों में कार्रवाई की गई है। इनमें भिनगा तहसील के 9, इकौना के 3 और जमुनहा के 6 वाहन शामिल हैं। इन मामलों में कुल 9 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 6 लाख रुपये की वसूली भी की जा चुकी है। खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। इसमें तहसील स्तर पर संबंधित उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी को सदस्य बनाया गया है। यह टीम लगातार सक्रिय रहकर अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सघन अभियान चला रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या वाहन के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
सीएम के निर्देश पर अवैध खनन पर श्रावस्ती प्रशासन सख्त:ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, 18 मामलों में 9 लाख रुपए का लगाया जुर्माना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












