Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहादुरपुर CHC की OPD फुल:हर दूसरा मरीज पेट दर्द और उल्टी-दस्त से...

बहादुरपुर CHC की OPD फुल:हर दूसरा मरीज पेट दर्द और उल्टी-दस्त से बेहाल, रोज आ रहे 80 नए मामले

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में भीषण गर्मी और बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। इन दिनों अस्पताल की ओपीडी में पेट दर्द, उल्टी-दस्त, सर्दी और खांसी के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि ओपीडी में आने वाले लगभग 50 प्रतिशत मरीज पेट खराब, उल्टी-दस्त, पेट दर्द और वायरल संक्रमण से पीड़ित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिदिन औसतन 70 से 80 मरीज इन बीमारियों के इलाज के लिए आ रहे हैं, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग दोनों शामिल हैं। डॉ. प्रीति त्रिपाठी ने लोगों से गर्मी में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने सलाह दी कि अधिक से अधिक घरेलू और हल्के खाद्य पदार्थों का सेवन करें। खीरा, ककड़ी, दही और तरल पदार्थ शरीर को ठंडा रखने में सहायक होते हैं। डॉ. त्रिपाठी ने गांवों में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि गंदगी और दूषित पानी के कारण पेट संबंधी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जिससे बचाव के लिए स्वच्छता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments