HomeHealth & Fitnessविश्व जनसंख्या दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन

विश्व जनसंख्या दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन

बस्ती – विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आज भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, बस्ती के तत्वावधान में जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल, बस्ती में जनसंख्या नियंत्रण वर्तमान समय की आवश्यकता विषय पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, विशिष्ट अतिथि आईएमए प्रदेश अध्यक्ष डा अनिल कुमार श्रीवास्तव, डा. अंकित चतुर्वेदी तथा सभापति संतोष सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या आज देश के समक्ष एक गंभीर चुनौती है, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और प्राकृतिक संसाधनों पर निरंतर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने छोटे परिवार, स्वस्थ परिवार तथा जनजागरूकता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डा राजीव निगम ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या आज देश के समक्ष एक गंभीर चुनौती है। सीमित परिवार अपनाकर ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार, कुपोषण की रोकथाम तथा संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह परिवार नियोजन के प्रति जागरूक बने तथा समाज को भी इसके लिए प्रेरित करे।
आईएमए प्रदेश अध्यक्ष डा अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता तथा परिवार नियोजन संबंधी सही जानकारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया।
डा अंकित चतुर्वेदी ने कहा कि परिवार की खुशहाली, बच्चों की बेहतर शिक्षा और स्वस्थ जीवन के लिए छोटा परिवार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता फैलाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा हर परिवार को जिम्मेदारी के साथ भविष्य की योजना बनानी चाहिए। छोटा परिवार ही खुशहाल परिवार की पहचान है। वहीं सभापति संतोष सिंह ने समाज के प्रत्येक वर्ग से इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।संतोष सिंह ने कहा कि कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार जिम्मेदारीपूर्वक परिवार नियोजन अपनाए, तो समाज और राष्ट्र दोनों का भविष्य सुरक्षित एवं समृद्ध होगा।उन्होंने सामाजिक संगठनों से जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया।
उपसभापति एल. के. पाण्डेय ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा पर्यावरण पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं जागरूक होकर समाज को भी जागरूक करना होगा ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य मिल सके।
सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सीमित संसाधनों के बीच बढ़ती आबादी विकास की गति को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी समाज में स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम संयोजक  राहुल श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस विचार गोष्ठी का उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण के प्रति समाज में जागरूकता उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, बस्ती भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर स्वस्थ, शिक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकें।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे सदस्य इमरान अली ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि हम सभी परिवार नियोजन, स्वास्थ्य शिक्षा और जागरूकता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएँ, तो आने वाली पीढ़ियों को बेहतर, स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य दिया जा सकता है।
कार्यक्रम में महेन्द्र तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, राजश्री सिंह, दृष्टी, अंशिका सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक, छात्र-छात्राएँ एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे।वहीं कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा राजीव निगम, आईएमए प्रदेश अध्यक्ष डा अनिल कुमार श्रीवास्तव, चिकित्सक डा अंकित चतुर्वेदी, डा श्वेता तिवारी, जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी सिंह को सम्मानित भी किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments