सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी विधानसभा अंतर्गत खेसरहा मण्डल में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बांसी विधानसभा के विधायक राजकुमार जय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक राजकुमार जय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को सक्रिय बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। अपने संबोधन में विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अंत्योदय के सिद्धांत को भारतीय राजनीति की मूल भावना बताया और कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान संगठन की कार्यपद्धति, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में मण्डल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र का समापन संगठनात्मक संकल्प और राष्ट्र निर्माण के संदेश के साथ हुआ।
खेसरहा मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू:विधायक राजकुमार जय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












