Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुपईडीहा सीमा पर 51 लाख की अफीम बरामद:दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट...

रुपईडीहा सीमा पर 51 लाख की अफीम बरामद:दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज


भारत-नेपाल सीमा के रुपईडीहा क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में 10 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 51 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान एक नेपाली नागरिक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर बाबागंज-मल्हीपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 10 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके से बहराइच के बाबागंज निवासी भारतीय नागरिक पंकज वर्मा और नेपाली नागरिक खिम बहादुर कार्की को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर नशा तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments