HomeHealth & Fitnessगन्ना प्रजाति पर विशेष ध्यान दें फील्ड सुपरवाइजर - डॉ० जेपी त्रिपाठी

गन्ना प्रजाति पर विशेष ध्यान दें फील्ड सुपरवाइजर – डॉ० जेपी त्रिपाठी

बस्ती – बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत बहादुरपुर ब्लॉक के सेंटर गौसपुर करहली के ग्राम पिकोरा जलालपुर कसैला कुम्हिया गौरा नरौली के गन्ना प्लांट का निरीक्षण चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉक्टर जेपी त्रिपाठी ने किया | उन्होंने उन्नतशील गन्ना प्रजाति 0 118 14201 15023 13235 16202 के प्लाट पर वैरायटी की जांच सर्व मशीन से किया और कहा कि फील्ड सुपरवाइजर वैरायटी पर विशेष ध्यान दें | जिस वैरायटी का गन्ना बुवाई प्लांट है सर्वे भी वही गन्ना प्रजाति का होगा अगर सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी |  सर्व पूरी तरह पारदर्शी होना चाहिए हर एक गन्ना प्लांट का सर्वे किया जाएगा पेड़ी प्लांट का वेरीफिकेशन होगा कृषक अपने प्लांट पर उपस्थित रहे, जिससे भविष्य में उन्हें सप्लाई पर्ची मिलने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े | उपस्थित कृषकों से कहा कि आप लोग सुबह और शाम अपने गन्ना प्लांट का निरीक्षण अवश्य कर लिया करें, जिससे आपको रोग एवं कीट का प्रभाव खेत में दिखाई दे तो तत्काल फील्ड सुपरवाइजर से चीनी मिल से भेजी गई दवा प्राप्त कर लें जिससे आपको उत्पादन बेहतर प्राप्त हो सके | सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा की तापमान बढ़ गया है इसलिए खेत की मेड पर कृषक जाते समय पूरी तरह सावधानी बरतें पैर में जूता अवश्य पहन कर चलें नंगे पांव खेत की मेड़ पर ना जाएं क्योंकि नामी होने के कारण मेड पर जहरीले कीड़े जैसे सांप बिच्छू आदि का डर बना रहता है | आप सतर्क रहें जिससे स्वस्थ रहें हम आपको उत्पादन से लेकर सतर्कता के प्रति भी लगातार जागरुक कर रहे हैं | गन्ना सर्वे कार्य युद्ध स्तर पर जारी है जो पूरी तरह पारदर्शी है, आप लोग सर्वे के दौरान अपने खेत पर अवश्य उपस्थित रहे | साथ में फील्ड सुपरवाइजर प्रेमचंद लक्ष्मी उपाध्याय क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण सिंह समेत क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे | 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments