#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले की परसरामपुर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त शिवम पुत्र राम नरायण को गुरुवार (14 मई 2026) सुबह करीब 7:30 बजे उसके घर धर्मपुर से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी थाना परसरामपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 160/2025 के तहत की गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 65(1), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद, लगभग 20 वर्षीय अभियुक्त शिवम के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी की गई। उसे माननीय न्यायालय बस्ती में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी को थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्व मोहन राय के कुशल नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक झारखंडेय पांडे, कांस्टेबल राहुल कन्नौजिया, आरक्षी आदर्श शुक्ला और आरक्षी पवन सिंह शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:परसरामपुर पुलिस ने घर से दबोचा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












