#बस्ती_न्यूज
गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड पर अमरनाथ ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना किलोमीटर संख्या 555/27-29 के बीच हुई। गेटमैन उपेंद्र मौर्य ने यात्री को गिरते देख तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को बस्ती जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यह घटना गुरुवार शाम लगभग 5:30 बजे की है, जब 155623 अप अमरनाथ ट्रेन अप ट्रैक से गुजर रही थी। गेटमैन उपेंद्र मौर्य ने ट्रेन से यात्री को गिरते हुए देखा। ट्रेन के गुजरने के बाद वह मौके पर पहुंचे और पाया कि यात्री गंभीर रूप से घायल था। उन्होंने तत्काल डायल 112 और एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया। सूचना मिलने पर मुंडेरवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल यात्री की जेब की तलाशी ली, जहां से उसका आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के अनुसार, यात्री की पहचान गणेश शर्मा (35 वर्ष) पुत्र रामकृपाल शर्मा के रूप में हुई है, जो ग्राम खजुआ कला, भटनी, जनपद देवरिया का निवासी है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बस्ती जिला चिकित्सालय भेज दिया है और उसके पते के आधार पर संबंधित थाने को भी सूचित कर दिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में अमरनाथ ट्रेन से गिरकर यात्री घायल:गेटमैन ने पुलिस-एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












