HomeHealth & Fitnessजोधपुर में पटवारी 75 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी...

जोधपुर में पटवारी 75 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की स्पेशल यूनिट जोधपुर ने कार्रवाई करते हुए जोधपुर जिले के पोपावास पटवार मंडल के पटवारी तथा बम्बोर पटवार मंडल के अतिरिक्त प्रभारधारी अंकुश बाघेला को 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कृषि भूमि के म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।

एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि स्पेशल यूनिट जोधपुर को शिकायत मिली थी कि ग्राम जोलियाली स्थित कृषि भूमि में सब-डिवीजन प्लान के तहत खेतेश्वर मार्केट योजना की 20 दुकानों के कुल 500 वर्गगज क्षेत्रफल का म्यूटेशन दर्ज करने के बदले पटवारी अंकुश बाघेला प्रति दुकान पांच हजार रुपए के हिसाब से कुल एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि रिश्वत नहीं देने पर आरोपी म्यूटेशन की कार्रवाई लंबित रखे हुए था।ए उन्होंने बताया कि शिकायत का सत्यापन कराने के बाद उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के पर्यवेक्षण तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई।

निरीक्षक मनीष चौधरी एवं उनकी टीम ने आरोपी पटवारी को 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments