बहराइच में एक मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने शुक्रवार शाम सोनम वांगचुक के समर्थन में अकेले पैदल मार्च किया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। डॉ. रुपक इखे, जो नाखुर, अमरावती (महाराष्ट्र) के निवासी हैं, ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे यह प्रदर्शन किया। उन्होंने सोनम वांगचुक के समर्थन में संदेश लिखी टी-शर्ट पहनी थी और हाथ में तख्ती लेकर डिगिहा तिराहे से डीएम आवास तक पैदल मार्च किया। वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सामने आए वीडियो में जूनियर डॉक्टर यह कहते हुए दिख रहे हैं कि वे सोनम वांगचुक की मुहिम से जुड़े हुए हैं और उनका समर्थन करते हैं।
सोनम वांगचुक के समर्थन में जूनियर डॉक्टर का पैदल मार्च:वीडियो सामने आने पर कॉलेज प्रशासन ने जांच के आदेश दिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












