थाना कोतवाली जरवा परिसर में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली आंबेडकर जयंती के मद्देनजर शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से हुई। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह ने की। प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आंबेडकर जयंती एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। उन्होंने उपस्थित लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि पशु तस्करी, बच्चा चोरी, अवैध लकड़ी कटान या अन्य किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। समय पर सूचना मिलने से पुलिस प्रभावी कार्रवाई कर सकती है और किसी भी बड़ी घटना को रोका जा सकता है। इस बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। उपस्थित लोगों में उप निरीक्षक जीउत यादव, उप निरीक्षक बृजभूषण यादव, इंद्र देव यादव, ज्ञानेंद्र गौतम, ग्राम प्रधान हरीश मिश्रा, मैरेज खान, विकास पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक श्रीवास्तव, चेतराम, पप्पू यादव, घनश्याम यादव और सुरेश यादव शामिल थे। बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने आंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।
आंबेडकर जयंती को लेकर पीस कमेटी की बैठक:जरवा कोतवाली में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर, अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस से करने की अपील
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












