#बस्ती_न्यूज
बस्ती में ‘स्कूल चलो अभियान’ (द्वितीय चरण) के तहत गुरुवार को एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय से वंचित बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए आमजन को जागरूक करना था। इस अवसर पर महेश शुक्ला ने अभियान के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। शुक्ला ने प्रत्येक नागरिक से अपील की कि वे अपने आसपास के बच्चों को विद्यालय से जोड़ने में सहयोग करें, क्योंकि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। शुक्ला ने अभिभावकों से अपने बच्चों का समय पर विद्यालय में नामांकन कराने और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने का आग्रह किया। रैली के माध्यम से शिक्षा के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। अभियान में उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संकल्प लिया। रैली का समापन “हर बच्चे का यही अधिकार, शिक्षा है उसका आधार” के संदेश के साथ हुआ।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली, बच्चों के नामांकन पर:बीएसए कार्यालय से निकली जागरूकता रैली, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने शिक्षा को बताया राष्ट्र निर्माण की नींव
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












