महराजगंज के सिंदुरिया क्षेत्र स्थित पिपरा बाजार निवासी और निचलौल तहसील के ग्राम न्यायालय में तैनात पेशकार मानवेंद्र मिश्रा (50) की सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्हें तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी थी। जानकारी के अनुसार, मानवेंद्र मिश्रा पुत्र कैलाश मिश्रा बुधवार सुबह करीब नौ बजे किसी काम से बस स्टेशन परिसर में खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मानवेंद्र मिश्रा ग्राम न्यायालय में पेशकार के पद पर कार्यरत थे और अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से न्यायालय कर्मियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। बस और चालक की तलाश में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस बस और चालक की पहचान करने में जुटी है, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में बस की टक्कर से पेशकार की मौत:बस स्टेशन परिसर में हुआ हादसा, पुलिस बस और चालक की तलाश में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












