श्रावस्ती जिले में लगातार से डीजल और पेट्रोल की भारी किल्लत देखी जा रही है। जमुनहा ब्लॉक सहित पूरे जनपद में कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो गया है, जबकि अन्य जगहों पर लोग घंटों लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार करने को मजबूर हैं। इस स्थिति से किसान और आम लोग दोनों परेशान हैं। इस किल्लत का सबसे अधिक प्रभाव किसानों पर पड़ रहा है, क्योंकि इन दिनों गेहूं की मड़ाई का कार्य तेजी से चल रहा है। ईंधन की कमी के कारण किसानों को अपने कृषि कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अमीर ने बताया कि शादी-विवाह का सीजन होने के कारण भी डीजल-पेट्रोल की मांग में वृद्धि हुई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। किसान राजेश यादव ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि भीषण गर्मी और हीटवेव के बावजूद उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मड़ाई का काम न रुके, इसके लिए उन्हें तपती धूप में इंतजार करना पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ गया है। दूसरी ओर, पेट्रोल पंप संचालक लालू का कहना है कि ईंधन की वास्तविक कमी नहीं है। उनके अनुसार, लोग अपनी आवश्यकता से अधिक डीजल-पेट्रोल खरीद रहे हैं, जिससे बाजार में कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
श्रावस्ती में ड्राई हुए पेट्रोल पंप:तेल के लिए लंबी कतारों में खड़ी जनता, सिस्टम बेखबर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












