#बस्ती_न्यूज
बस्ती के नगर थाना क्षेत्र फुटहिया चौकी फ्लाईओवर पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पिकअप चालक मोहम्मद आरिफ की मौत हो गई। यह हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ, जब पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने आगे चल रही पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक मोहम्मद आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राहगीरों और पुलिस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर शीशे दूर-दूर तक बिखर गए थे। दुर्घटना के समय पिकअप में चालक अकेला ही सवार था। मृतक की पहचान मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल हकीम के रूप में हुई है। वह प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अरैला नवाबाद का निवासी था। वर्तमान में उसका परिवार लखनऊ में रहता है। आरिफ पिकअप लेकर लखनऊ से गोरखपुर जा रहा था। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक श्याम सुंदर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भिजवाया। अब टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन का पता लगाया जा सके। इस हादसे के कारण फुटहिया फ्लाईओवर पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को हटवाकर सड़क यातायात को सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पिकअप चालक की मौत:बस्ती के फुटहिया फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, अज्ञात वाहन की तलाश जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












