इटवा नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 5 बजे बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर बलुआ चौराहे से आगे एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से टकराया और फिर आगे जाकर पेड़ से जा भिड़ा। जानकारी के अनुसार वाहन (नंबर यूपी 34 एटी 5042) सीतापुर से खरबूजा लेकर मंडी जा रहा था। इसी दौरान अचानक गाड़ी का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे में ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए। चालक ने बताया कि यदि गाड़ी पेड़ से न टकराती तो बड़ा हादसा हो सकता था। टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं लदे सामान को दूसरे पिकअप में लादकर मंडी के लिए रवाना किया गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
पिकअप बेकाबू होकर पोल व पेड़ से टकराई:इटवा में स्टेयरिंग फेल होने से हादसा, ड्राइवर-खलासी बाल-बाल बचे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












