Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गिलौला में नीलम इंटर कॉलेज मार्ग पर कूड़े का ढेर:छात्राओं और ग्रामीणों...

गिलौला में नीलम इंटर कॉलेज मार्ग पर कूड़े का ढेर:छात्राओं और ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी


श्रावस्ती जनपद के गिलौला क्षेत्र में नीलम इंटर कॉलेज को जाने वाले मुख्य मार्ग पर इन दिनों कूड़े का बड़ा ढेर लगा हुआ है। इस कारण छात्राओं, अध्यापकों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे फैली गंदगी और दुर्गंध से लोगों का इस मार्ग से गुजरना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों दीपक, पवन, शिवम और अमित ने बताया कि यह मार्ग नीलम इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों और आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों के लिए मुख्य आवागमन का रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्राएं इसी मार्ग से विद्यालय जाती हैं, जिन्हें सड़क पर फैले कूड़े के कारण असुविधा होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई न होने के कारण यहां कूड़े का अंबार लगा है। संबंधित अधिकारियों और विभाग को कई बार शिकायतें दी गई हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात और गर्मी के मौसम में गंदगी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अभिभावकों ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पंचायत विभाग से तत्काल सफाई अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण करने तथा भविष्य के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि कोयले ने बताया कि गिलौला कस्बा में सफाई कर्मियों की कमी है। उन्होंने कहा कि गिलौला कस्बा बड़ा है और यहां केवल 2 सफाई कर्मी हैं, जिससे पूरे कस्बे की सफाई करना आसान नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से और सफाई कर्मी लगाने की मांग की है और जल्द ही सफाई कराने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments