Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गिलौला में खेत में मिला शिवलिंग:धरती से प्रकट होने का दावा, पुलिस...

गिलौला में खेत में मिला शिवलिंग:धरती से प्रकट होने का दावा, पुलिस जांच में जुटी


श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र स्थित बसभरिया पुरैना गांव का एक खेत इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ दिन पहले इसी खेत में एक गाय के गोल-गोल चक्कर लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब उसी खेत में शिवलिंग प्रकट होने का दावा किया गया है, जिसके बाद वहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। जानकारी के अनुसार, सुबह खेत में शिवलिंग दिखाई देने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने इसे भगवान शिव का चमत्कार मानकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। मामले की सूचना मिलते ही गिलौला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। जांच के तहत, पुलिस ने खेत से मिले शिवलिंग को अपने कब्जे में ले लिया है। खेत की मालकिन, जिन्होंने शिवलिंग प्रकट होने का दावा किया था, उन्हें भी पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है। पुलिस महिला से पूरे घटनाक्रम के संबंध में जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शिवलिंग खेत में कैसे पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। यदि जांच में अफवाह फैलाने या लोगों की भावनाओं को भड़काने का कोई मामला सामने आता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments