Homeजिला / लोकल (Local News)पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के योगदान को किया याद, जयंती पर...

पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के योगदान को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में उनके योगदान का उल्लेख किया है। 
मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।’ रामविलास पासवान का अक्टूबर 2020 में 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनकी जयंती पर देशभर में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments