Homeजिला / लोकल (Local News)हीटवेव से बचाव के लिए पीएम मोदी का संदेश, बोले- प्यासों को...

हीटवेव से बचाव के लिए पीएम मोदी का संदेश, बोले- प्यासों को जरूर पिलाएं पानी


नई दिल्ली। देशभर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है। बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर किए गए कई पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और इसके कारण लोगों की दैनिक जिंदगी प्रभावित हो रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सभी लोग गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक सावधानी बरतें। उन्होंने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, शरीर को हाइड्रेटेड रखने और घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मौसम में छोटी-सी संवेदनशीलता भी किसी के लिए बड़ी राहत बन सकती है।उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि संभव हो तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी जरूर पिलाएं। प्रधानमंत्री ने उन लोगों की भी सराहना की जो अपने घरों और दुकानों के बाहर मटके में पानी रखते हैं ताकि राहगीर अपनी प्यास बुझा सकें।
प्रधानमंत्री मोदी ने बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोग अपने माता-पिता, दादा-दादी और अन्य परिजनों का हालचाल लेते रहें तथा उन्हें तेज धूप में बाहर न निकलने और पर्याप्त आराम करने की सलाह दें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने पशु-पक्षियों के प्रति भी संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर, छत, बालकनी, दुकान या कार्यालय के बाहर पानी से भरा छोटा बर्तन रखना भी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में सभी को करुणा और संवेदनशीलता के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments