Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में 157 किलो नशीले पदार्थ पुलिस ने नष्ट किए:बाजार में 58...

महराजगंज में 157 किलो नशीले पदार्थ पुलिस ने नष्ट किए:बाजार में 58 लाख रुपए से अधिक की कीमत; इनमें चरस, गांजा और हेरोइन शामिल थे


महराजगंज पुलिस ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत 157 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थों को नष्ट किया है। जब्त किए गए इन नशीले पदार्थों का अनुमानित बाजार मूल्य 58 लाख रुपए से अधिक बताया गया है। इसमें थाना सोनौली, बरगदवा और श्यामदेउरवा से संबंधित कुल 21 मामलों में जब्त किए गए 157.648 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ शामिल थे। नष्ट किए गए पदार्थों में चरस, गांजा और हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ थे। मादक पदार्थों के नष्ट करने का कार्य नौतनवा स्थित मैसर्स ए.पी. बायोमेडिकल वेस्ट सर्विसेज में किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान नशीले पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण के लिए निर्धारित मानकों और पर्यावरण संरक्षण व सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया गया। इन पदार्थों को उच्च क्षमता वाले ‘इंसीनरेटर’ के माध्यम से नष्ट किया गया। इस दौरान सीओ निचलौल की उपस्थिति में और एक गठित कमेटी की कड़ी निगरानी में पारदर्शी तरीके से पूरी पदार्थों को नष्ट किया गया। ‘ऑपरेशन दहन’ के माध्यम से महराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत भविष्य में भी इस प्रकार की निस्तारण कार्यवाहियां जारी रहेंगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments