HomeHealth & Fitnessप्रयागराज में सुबह टहलते वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी...

प्रयागराज में सुबह टहलते वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कर्नलगंज थाना क्षेत्र के लल्ला चुंगी के समीप शनिवार सुबह टहलने निकले एक वृद्ध की गोली मारकर कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हत्या का कारण एवं हत्या करने वाले अपराधियों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटे हुए हैं।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि नगर के शिवकुटी थाना क्षेत्र के लाला की सराय निवासी रामदुलारे (70) शनिवार सुबह घर से पैदल टहलने के लिए निकले थे।

कर्नलगंज थाना क्षेत्र में लल्ला चुंगी चौराहे के समीप अज्ञात बदमाश उन्हें गोली मारकर कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम घायल काे तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गई।

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान पास से मिले आधार कार्ड से हुई तो परिवार को खबर दी गई। शव को चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हत्या की सूचना पर एसीपी कर्नलगंज एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। हत्यारों का सुराग लगाने के लिए घटनास्थल के आस-पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस संबंध में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments