#बस्ती_न्यूज
माझा क्षेत्र में छावनी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर पुलिस ने 120 लीटर कच्ची शराब, उपकरण और एक सप्लाई वाली बाइक बरामद की। इस दौरान 220 क्विंटल लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान 2 ड्रम, 5 टीन और अन्य संबंधित सामग्री भी जब्त की। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राना डी.पी. सिंह के नेतृत्व में की गई, जिससे क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत एक नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राना डी.पी. सिंह ने अवैध कच्ची शराब माफियाओं को सख्त चेतावनी दी है कि वे इस धंधे को छोड़ दें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छावनी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर माझा सहित कई अन्य गांवों में अवैध कच्ची शराब का गोरखधंधा चलता है, जिस पर पुलिस लगातार नजर रख रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
माझा छावनी में कच्ची शराब पर पुलिस का छापा:120 लीटर शराब, उपकरण और बाइक बरामद, 220 क्विंटल लहन नष्ट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












